best news portal development company in india

जनकल्याण, सुरक्षा और समृद्धि का संकल्प : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

SHARE:

जनकल्याण, सुरक्षा और समृद्धि का संकल्प : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई