आजमगढ़ में SSP ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय कौस्तुभ त्रिपाठी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने तथा पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग के अनुसार, जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।








