कन्धरापुर पुलिस ने मोतीगंज बाजार के पास से किया गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप
आजमगढ़। कन्धरापुर थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पूर्व में जारी पासपोर्ट में दर्ज जन्मतिथि से अलग जन्मतिथि दर्शाकर दोबारा पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुन्नू पुत्र पुरसोत्तम, निवासी ग्राम एवं पोस्ट गौरी नरायनपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त ने पूर्व में जारी पासपोर्ट में अंकित जन्मतिथि से अलग जन्मतिथि दर्शाकर फ्रेश कैटेगरी में नया पासपोर्ट बनवाने के लिए कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग किया था। मामले में थाना कन्धरापुर पर मुकदमा संख्या 235/2026 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि एवं धारा 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत अभियोग पंजीकृत है।
पुलिस ने अभियुक्त को 29 सितंबर 2026 को मोतीगंज बाजार से करीब 150 मीटर आगे नरायनपुर जाने वाले मार्ग से सुबह 10:28 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लाल सिंह, कांस्टेबल अफजल अन्सारी, कांस्टेबल अमित जायसवाल और कांस्टेबल विजय यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।








