best news portal development company in india

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश !

SHARE:

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

फूलपुर, आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने किया इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों को संचारी एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।रैली के दौरान “स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है” का संदेश दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने तथा जलभराव नहीं होने देने की अपील कीअभियान के दौरान बताया गया कि मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजे और खिड़कियों पर जाली लगवाने के साथ नियमित रूप से मच्छरदानी का प्रयोग किया जाए। अनुपयोगी बर्तनों में पानी जमा न होने दें और पानी की टंकियों को ढककर रखें। कूलर, गमले और फ्रिज की ट्रे आदि को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली कर सुखाने की सलाह दी गई। गड्ढों में जमा पानी को मिट्टी से भरने तथा नालियों की नियमित सफाई पर भी जोर दिया गया।

स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से घरों के आसपास झाड़ियों की सफाई रखने, पशुओं के बाड़े को घर से दूर रखने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने तथा भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की अपील की। चूहों और छछूंदरों से बचाव तथा खुले में शौच नहीं करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

सहायक शोध अधिकारी उमेश कुमार यादव और वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. आरबी वर्मा ने संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने और बच्चों को जेई के दोनों टीके लगवाने की अपील की। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराया जाए।

अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है। स्वच्छता, जागरूकता और समय पर उपचार के माध्यम से इन रोगों के प्रसार को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई