best news portal development company in india

आजमगढ़: घर में चोरी के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, जेवरात और 6 घड़ियां बरामद !

SHARE:

आजमगढ़: घर में चोरी के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, जेवरात और 6 घड़ियां बरामद

आजमगढ़ पुलिस | गिरफ्तारी: 1 अक्टूबर 2026

आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर जेवरात, घड़ियां, रुपये और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पांच हार, माथ बेंदी, छह जोड़ी कान के झुमके, छह हाथ घड़ियां और दो परफ्यूम सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

टीन शेड हटाकर घर में घुसे थे चोर

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में जीयनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में अज्ञात चोर ने सीढ़ी पर लगी टीन की छत हटाकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद बक्से और अटैची का ताला तोड़कर जेवरात, घड़ियां, रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

इस मामले में जीयनपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0397/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

नहर मार्ग से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अवधनाथ यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। विवेचना में प्रकाश में आए आरोपी मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद रज्जाक, निवासी समुन्द्रपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ (करीब 19 वर्ष) को 1 अक्टूबर को बक्खोपुर से सगड़ी की तरफ जाने वाले नहर मार्ग से दोपहर करीब 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:

  • 5 गिलेट के हार

  • 1 माथ बेंदी

  • 6 जोड़ी गिलेट के कान के झुमके

  • 6 हाथ घड़ियां — 4 महिलाओं की और 2 पुरुषों की

  • 1 मेकर फिक्सर नेचुरल

  • 1 एफ एंड एम परफ्यूम

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई