best news portal development company in india

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर प्रशांत यादव सम्मानित, 54 यूनिट रक्तदान शिविर के आयोजन का मिला सम्मान

SHARE:

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर प्रशांत यादव सम्मानित, 54 यूनिट रक्तदान शिविर के आयोजन का मिला सम्मान

फूलपुर/आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को जिला अस्पताल, आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता और योगदान के लिए प्रशांत यादव को सम्मानित किया गया।

बताया गया कि 17 अगस्त 2026 को फूलपुर के डाक बंगला परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित कराया गया था इसी रक्तदान शिविर में किए गए योगदान के उपलक्ष्य में प्रशांत यादव को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान जिला अस्पताल, आजमगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), ब्लड बैंक प्रभारी श्री अनिल कुमार मौर्य, डॉ. सतीश चंद्र कनौजिया एवं डॉ. आर.एन. वर्मा द्वारा प्रशांत यादव को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रशांत यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं का सम्मान है, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया।

उन्होंने 17 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदाताओं का सहयोग ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत और सम्मान की वास्तविक वजह है।

प्रशांत यादव ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक होने और जरूरत के समय मानव जीवन की रक्षा में अपना योगदान देने की अपील की।

“रक्तदान महादान” के संदेश के साथ कार्यक्रम का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को इस सामाजिक कार्य से जोड़ना रहा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई