best news portal development company in india

गांधी के अहिंसात्मक साहस और शास्त्री की सादगी को जीवन में अपनाएं युवा : कुलपति

SHARE:

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, प्रतियोगिता प्रतिभागी सम्मानित

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में गुरुवार को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ नशामुक्त युवा भारत अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन-मूल्यों को आत्मसात कर युवा पीढ़ी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। गांधीजी ने श्रमदान, स्वच्छता, अहिंसा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जबकि शास्त्रीजी का सादगीपूर्ण जीवन कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

कुलपति ने दोनों महापुरुषों के जीवन और संघर्षों का उल्लेख करते हुए युवाओं से उनके प्रेरक प्रसंगों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि श्रमदान की भावना को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। व्यक्ति को अपने जन्मस्थान के साथ-साथ कार्यस्थल पर भी स्वच्छता और श्रमदान में योगदान करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभाग किया उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर के साथ स्वच्छ विचार और स्वस्थ सामाजिक वातावरण का निर्माण भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव जैसी कुरीतियों से दूर रहकर समानता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया।

कुलसचिव अमृत लाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि दो अक्टूबर केवल जयंती मनाने का दिन नहीं, बल्कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन और कार्यशैली में अपनाने का अवसर है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त युवा भारत अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभाग करने वाले प्रतिभागियों को कुलपति ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान की छात्रा प्रतिष्ठा चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. मनीषा, डॉ. हरेंद्र, डॉ. परमानंद, डॉ. सचिन, डॉ. भंवर लाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, अतिथि प्रवक्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई