best news portal development company in india

फूलपुर के आसपास विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, एक हजार हेक्टेयर जमीन की तलाश !

SHARE:

फूलपुर के आसपास विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, एक हजार हेक्टेयर जमीन की तलाश

आजमगढ़। जिले के फूलपुर क्षेत्र के आसपास औद्योगिक इकाई विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) करीब एक हजार हेक्टेयर भूमि की तलाश कर रहा है। हालांकि, अब तक मानक के अनुरूप पर्याप्त जमीन नहीं मिल सकी है। पूर्व में चिह्नित भूमि को जांच के बाद अनुपयुक्त मानते हुए प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया था औद्योगिक क्षेत्र के लिए ऐसी भूमि की आवश्यकता है, जिसका रकबा पर्याप्त होने के साथ ही आकार भी औद्योगिक गतिविधियों के लिए अनुकूल हो। पूर्व में चिह्नित जमीन की लंबाई अधिक और चौड़ाई कम थी। इसके अलावा भूमि का कुल रकबा भी निर्धारित आवश्यकता के अनुरूप नहीं था। प्रशासन स्तर पर गठित जांच कमेटी ने स्थल का परीक्षण करने के बाद इसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए उपयुक्त नहीं माना यूपीडा की योजना के तहत एक ही स्थान पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बाद वहां उद्यमियों की आवश्यकता के अनुसार बुनियादी अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें सड़क, नाली समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद विकसित औद्योगिक भूखंड उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों को उपलब्ध कराए जाने की योजना है यूपीडा के एक्सईएन अंबुज सिंह ने बताया कि फूलपुर के आसपास औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश की गई थी। प्रशासन स्तर पर गठित टीम की जांच में पूर्व में चिह्नित भूमि उपयुक्त नहीं पाई गई, जिसके चलते प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। अब एक ही स्थान पर करीब एक हजार हेक्टेयर जमीन की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई