best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के ₹42,280 वापस !

SHARE:

निजामाबाद पुलिस ने ₹30 हजार और गंभीरपुर पुलिस ने ₹12,280 पीड़ितों के खातों में कराए वापस, 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील

आजमगढ़, 03 अक्टूबर 2026 साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए दो पीड़ितों की कुल 42,280 रुपये की धनराशि वापस करा दी। यह कार्रवाई थाना निजामाबाद और थाना गंभीरपुर की साइबर टीमों द्वारा की गई।


निजामाबाद में वापस कराए ₹30 हजार

पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को ग्राम फरिहा निवासी दानिश के साथ साइबर फ्रॉड कर 30,000 रुपये ठग लिए गए थे। पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से 01 अक्टूबर 2026 को पूरी 30,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

गंभीरपुर में ₹12,280 की वापसी

इसी तरह ग्राम हरैया निवासी मनीषा यादव के खाते से फोन-पे के माध्यम से 22,500 रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था। पीड़िता ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गंभीरपुर पुलिस की साइबर टीम ने धनराशि को होल्ड कराने की कार्रवाई की पुलिस के मुताबिक होल्ड की गई धनराशि में से 12,280 रुपये MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़िता के खाते में वापस करा दिए गए हैं। शेष धनराशि को रिलीज कराने की कार्रवाई जारी है।

1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील

आजमगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में बिना देरी किए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत मिलने पर संबंधित धनराशि को होल्ड या फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा सकती है, जिससे ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है पुलिस ने लोगों से साइबर लेनदेन के दौरान सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की भी अपील की है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई