best news portal development company in india

आजमगढ़ ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों के मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार !

SHARE:

जीयनपुर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा, चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद

आजमगढ़, 03 अक्टूबर 2026 थाना जीयनपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने एक मोबाइल ई-रिक्शा चालक की जेब से और दूसरा मोबाइल जीयनपुर चौक से चोरी करने की बात बताई है।

पुलिस के अनुसार, 01 अक्टूबर 2026 को ग्राम खालिसपुर सिंघौटा निवासी रामधनी पुत्र स्वर्गीय खुरमुल्ली ने ई-रिक्शा से मोबाइल चोरी होने के संबंध में थाना जीयनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में
मु0अ0सं0 
0401/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शम्भूनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

03 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक श्यामजी यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी अनिल यादव पुत्र रामधारी यादव, निवासी ग्राम नैथी बनमठिया, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को बेरमा जाने वाले खड़ंजे के पास से गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इनमें से एक मोबाइल ई-रिक्शा चालक की जेब से और दूसरा मोबाइल जीयनपुर चौक से चोरी किया था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई