जमुई में ‘जमुई सिटी हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में बढ़ा कदम
जमुई से MD Saddam Ansari की रिपोर्ट।
जमुई। जमुई में ‘जमुई सिटी हॉस्पिटल’ का उद्घाटन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। अस्पताल के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है।
अस्पताल में गंभीर मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए अत्याधुनिक ICU सुविधा, आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल उपचार के लिए 24×7 इमरजेंसी ट्रीटमेंट तथा मरीजों के समुचित इलाज के लिए अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहने की जानकारी दी गईl

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जमुई जैसे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसका उद्देश्य मरीजों को आवश्यक उपचार के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ नेता मोइनुल कादरी, पंचायत के सरपंच जावेद तथा समाजसेवी जेड अली भुट्टो सहित कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने अस्पताल के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अस्पताल की सुविधाओं का अवलोकन किया गया और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर चर्चा हुई।








