best news portal development company in india

बच्चों के आधार लिंक खाते में ही अन्तरित होगी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की धनराशि

SHARE:

बच्चों के आधार लिंक खाते में ही अन्तरित होगी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की धनराशि

आजमगढ़ 5 अक्टूबर 2026/

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य) की धनराशि सीधे बच्चों के आधार लिंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जायेगी। लाभ पा रहे समस्त लाभार्थियों के माता/पिता/अभिभावक अपने बच्चो के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बच्चों के आधार से एनपीसीआई एवं डीबीटी की प्रकिया आगामी एक सप्ताह के अन्दर अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने लाभ पा रहे समस्त लाभार्थियों के माता/पिता/अभिभावकों से अपील किया है कि बच्चों का खाता खुलवाकर बैंक से एनपीसीआई/डीबीटी इनेबल कराते हुए खाते का विवरण कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजमगढ़ में जमा करा दे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई