best news portal development company in india

डायल-112 से थाने पहुंची गुमशुदा महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

SHARE:

डायल-112 से थाने पहुंची गुमशुदा महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

आजमगढ़। रानी की सराय थाना परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर डायल-112 के माध्यम से लाई गई एक गुमशुदा महिला को मिशन शक्ति 5.0 टीम ने प्रयास कर उसके परिजनों से सकुशल मिला दिया।

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से एक महिला को थाना रानी की सराय परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर लाया गया था। महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी और प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 टीम ने महिला के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के प्रयासों से महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाया गया।

इसके बाद महिला के पुत्र नसीउल्लाह पुत्र अबुशाद, निवासी फरिहा, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ को थाने बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सुरक्षित परिजनों से मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

महिला को परिजनों से मिलाने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक श्वेता दुबे, महिला आरक्षी संयोगिता कुशवाहा, नीलम वर्मा और आकांक्षा साहू समेत मिशन शक्ति 5.0 टीम, थाना रानी की सराय शामिल रही।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई