best news portal development company in india

आजमगढ़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर फैजान उर्फ गुल्लू गिरफ्तार

SHARE:

दुकान में चोरी, बोलेरो चोरी के प्रयास और पुलिस टीम पर फायरिंग समेत 20 मुकदमों में है आरोपी

आजमगढ़, 06 अक्टूबर 2026। देवगांव थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल और स्वाट टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त फैजान उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गोवध, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 06 अक्टूबर को उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना देवगांव में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित फैजान उर्फ गुल्लू गोसाईगंज-जिबली मार्ग से अपने घर की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दादा चौक/ग्राम चौकी मोड़ से करीब 150 मीटर दूर सुबह लगभग 11:10 बजे फैजान उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी और पुलिस पर फायरिंग का भी आरोप

पुलिस के मुताबिक फैजान अपने साथियों के साथ वर्ष 2024 में कंजहिता बाजार की एक दुकान से CCTV कैमरा और जेवरात चोरी करने की घटना में शामिल रहा है। इसके अलावा बोलेरो वाहन चोरी करने का प्रयास करने का भी मामला दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि 21 जनवरी 2024 को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस मामले में भी थाना देवगांव में मुकदमा दर्ज किया गया था।

25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार हुआ इनाम

पुलिस के अनुसार फैजान उर्फ गुल्लू की गिरफ्तारी के लिए 08 सितंबर 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार फरार रहने के कारण 16 सितंबर 2026 को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त फैजान उर्फ गुल्लू पुत्र कयूम, निवासी ग्राम बक्सपुर, थाना बरदह, आजमगढ़ है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ आजमगढ़ के देवगांव, बरदह, फूलपुर, सिधारी, रानी की सराय, मेहनगर, सरायमीर सहित कई थानों तथा जौनपुर के केराकत और खेतासराय थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, कांस्टेबल तेजस शुक्ला तथा सर्विलांस सेल/स्वाट टीम के मु0आ0 संजय सिंह, मु0आ0 अखिलेश चौधरी और मु0आ0 उपेन्द्र सिंह चन्देल शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई