best news portal development company in india

फूलपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा

SHARE:

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1.30 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी पासपोर्ट देने का आरोप

आजमगढ़। थाना फूलपुर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, कूटरचित पासपोर्ट उपलब्ध कराने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिलीप सोनकर निवासी संतकबीर नगर वार्ड नंबर-02, थाना फूलपुर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसके भाई को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपये लिए। इसके बाद उसे कूटरचित एवं फर्जी पासपोर्ट उपलब्ध कराया गया।

आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बाद रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

न्यायालय के आदेश के बाद थाना फूलपुर में धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल, गाली-गलौज, धमकी और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 अक्टूबर 2026 को करीब 12:35 बजे ओसामा पुत्र बैतुल्लाह उर्फ फिरोज, निवासी ग्राम अरनौला थाना दीदारगंज, हाल पता ग्राम चमराडीह थाना फूलपुर, उम्र करीब 46 वर्ष, को सुदनीपुर पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल हरिकिशन मौर्या शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई