जनपद से स्थानांतरित अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने दी भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
जनपद – आजमगढ़ll दिनांक 08.10.2026 को पुलिस लाइन, आजमगढ़ स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद से स्थानांतरित होकर अन्य जनपदों में नवीन तैनाती प्राप्त करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

साथ ही जनपद में उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन तैनाती स्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

अपर पुलिस अधीक्षक ( नगर ), श्री मधुबन कुमार सिंह का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक, जनपद हापुड़ के पद पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री चिराग जैन का स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद बरेली के पद पर हुआ है।

विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







