best news portal development company in india

रामपुर में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर गैंगस्टर संदीप की हत्या, तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

SHARE:

बेटी की दवाई लेकर घर लौट रहा था 20 मुकदमों में आरोपी संदीप उर्फ सन्नी, पांच गोलियां लगने से हुई मौत

रामपुर। उत्तराखंड बॉर्डर के पास रामपुर में गुरुवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 30 वर्षीय संदीप उर्फ सन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पर करीब 20 मुकदमे दर्ज थे। वारदात के समय वह अपनी बीमार बेटी की दवाई लेकर घर लौट रहा था। बदमाशों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें पांच गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, संदीप गुरुवार दोपहर करीब 11:30 बजे मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान सुभाषनगर के डिबडिबा गांव में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। संदीप के कुछ समझ पाने से पहले ही हमलावरों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक की पत्नी शिवानी ने गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, होली के दौरान पटाखे चलाने को लेकर संदीप और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना भी हुई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। पुलिस इस रंजिश को भी हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।

मृतक पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार, संदीप के खिलाफ बिलासपुर में 16 और उत्तराखंड में चार मुकदमे दर्ज थे। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी थी, जबकि हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया चल रही थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई