आजमगढ़। विदेश में भाई के फंसे होने का झांसा देकर ₹78 हजार की ठगी, पीड़ित को ₹23,849 वापस मिले
आजमगढ़। जनपद के थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से साइबर ठगी के एक पीड़ित को ₹23,849.10 की धनराशि वापस कराई गई है। पीड़ित के साथ अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई के विदेश में फंसे होने की बात कहकर कथित तौर पर ₹78,000 की ठगी की थी।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साहिल पुत्र सरवर, निवासी चकशाह काफी, खुरासो, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसके भाई के विदेश में फंसे होने की बात कही और इसी बहाने उससे ₹78,000 ले लिए।
शिकायत संख्या 33104260076829 के आधार पर थाना फूलपुर की साइबर हेल्पडेस्क ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, साइबर हेल्पडेस्क ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई रकम में से ₹23,849.10 को होल्ड कराया। इसके बाद माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर बैंक के नोडल अधिकारी के माध्यम से यह धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई साइबर टीम।उपनिरीक्षक दयानन्द और महिला कांस्टेबल पूजा पाण्डेय।
पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को ठगी की गई रकम का एक हिस्सा वापस मिल सका। शेष धनराशि की वापसी के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति में कोई जानकारी नहीं दी गई है।








