best news portal development company in india

आजमगढ़। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

जीयनपुर पुलिस ने कंजरा बाजार से किया गिरफ्तार, अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीयनपुर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को 11 अक्टूबर 2026 को कंजरा बाजार से गिरफ्तार किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति की तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 0411/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 की बढ़ोतरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ अभियुक्त भीमसेन चौहान पुत्र बलजीत चौहान, निवासी ग्राम बनौरा मैनाथपट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को कंजरा बाजार से दोपहर करीब 1:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी, थाना जीयनपुर।

2. कांस्टेबल अजीत चौहान, थाना जीयनपुर।

3. कांस्टेबल शिवम मिश्रा, थाना जीयनपुर।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई