best news portal development company in india

महाराजा अग्रसेन जयंती पर डांडिया महोत्सव में झूमे लोग, अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया उत्सव !

SHARE:

आजमगढ़ में श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में खेला डांडिया-गरबा; नए पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी संभालने की शपथ

आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आजमगढ़ स्थित श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। अग्रवाल युवा समाज और अग्रसेन महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस उत्सव में संगीत, नृत्य और उल्लास का माहौल बना रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई इसके बाद डांडिया महोत्सव में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया और गरबा खेला रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर नृत्य किया पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग देखने को मिली कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं महोत्सव का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के साथ ही भारतीय संस्कृति और पारंपरिक नृत्य को बढ़ावा देना रहा कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली।

नए पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

डांडिया महोत्सव के साथ अग्रवाल युवा समाज के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान नए सत्र के लिए चुने गए पदाधिकारियों ने अपने पद की जिम्मेदारी संभालने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया आयोजन के माध्यम से संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया नए सत्र के लिए दायित्व संभालने के लिए आयुष अग्रवाल को अध्यक्ष, हर्षित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, अंबर अग्रवाल को महामंत्री, नमन अग्रवाल को सहमंत्री, आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और अक्षत अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष आयुष अग्रवाल को मीडिया प्रभारी निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक तथा सर्वोत्तम गोयल व संदीप अग्रवाल संरक्षक के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली इसके अलावा अंश गोयल अमन अग्रवाल प्रफुल्ल अग्रवाल कुशाग्र अग्रवाल अनमोल अग्रवाल ने युवा समाज की सदस्यता ग्रहण की।

कई पदाधिकारियों और सदस्यों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन से जुड़े लोगों मे अर्पित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, रीता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, छाया अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम में समाज के युवाओं की भागीदारी और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता भी देखने को मिली महोत्सव के आयोजन में मीरा अग्रवाल और बिंदु अग्रवाल ने डांडिया संयोजक की भूमिका निभाई वहीं, कार्यक्रम संयोजक के रूप में ओम प्रकाश अग्रवाल ने भी सहयोग किया मंच का संचालन सुनील अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश

देर रात तक चले इस आयोजन में संगीत, उत्साह और उत्सव का रंग देखने को मिला डांडिया और गरबा के माध्यम से लोगों ने नवरात्र की खुशियां मनाईं। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह ने संगठन के नए सत्र की शुरुआत को भी खास बनाया कार्यक्रम के अंत में आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने अग्रवाल समाज के लोगों को आपस में जुड़ने, अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का अवसर दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई