best news portal development company in india

आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज-6.0 का व्यापक अभियान, 26 थानों में 92 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित !

SHARE:

महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था, 3,209 लोगों को किया जागरूक

आजमगढ़, 13 अक्टूबर 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के दौरान महिला सुरक्षा के साथ यातायात नियमों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया अभियान के तहत जनपद के सभी 26 थानों में कुल 92 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और आम नागरिकों को सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, अभियान में कुल 3,209 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 2,264 महिलाएं एवं बालिकाएं और 945 पुरुष शामिल रहे।

प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली कमान

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत यातायात निदेशालय के सहयोग से महिला पुलिस आरक्षियों एवं एनसीसी की महिला कैडेट्स ने कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा समेत प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था संभाली इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया इस पहल के जरिए महिला सशक्तिकरण के साथ सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।

एंटी रोमियो स्क्वाड की चेकिंग, 58 वाहनों का चालान

अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वाले 58 वाहनों का चालान किया। वहीं, एंटी रोमियो स्क्वाड ने 72 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 1,019 व्यक्तियों की जांच की और 85 लोगों को चेतावनी दी। इसके अतिरिक्त 266 निजी टैक्सी एवं अन्य वाहनों की चेकिंग कर उनका सत्यापन भी किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों और महिला अधिकारों की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस सहायता के लिए 1090, 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अन्य संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया इसके साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित कानून (POSH Act, 2013) के बारे में भी जागरूक किया गया पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान जागरूकता के लिए 1,387 प्रिंटेड सामग्री और 20 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी वितरित की गईं कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए गए आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे महिला सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने में सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई