best news portal development company in india

भारत बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत, अमित शाह ने किया ऐलान !

SHARE:

नई दिल्ली आतंकवाद, सीमा पार अपराध और साइबर सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन, 13 अक्टूबर को पहली बैठक की मेजबानी करेगा भारत

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भारत 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग मजबूत करने और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी अमित शाह के मुताबिक, बैठक में आतंकवाद, सीमा पार संगठित अपराध, तस्करी, अवैध वित्तीय लेन-देन और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाना है गृह मंत्री ने कहा कि भारत सदस्य देशों के गृह मंत्रियों और उनके प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने सुरक्षित, मजबूत और आर्थिक रूप से सुरक्षित बिम्सटेक क्षेत्र के निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

सात देशों का क्षेत्रीय संगठन है बिम्सटेक

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों को जोड़ने वाला क्षेत्रीय संगठन है। इसमें भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं। यह संगठन सदस्य देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग के साथ क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम करता है।

बांग्लादेश और नेपाल भी रखेंगे अपना पक्ष

बैठक में बांग्लादेश के गृह मामलों के सचिव मंजूर मोर्शेद चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होने की जानकारी दी गई है वहीं, नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने कहा है कि नेपाल इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाएगा इस बैठक को क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सदस्य देशों के बीच संवाद और समन्वय बढ़ने से आतंकवाद, तस्करी तथा सीमा पार अपराध जैसी चुनौतियों से निपटने में सहयोग मजबूत होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई