best news portal development company in india

आजमगढ़। 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में श्रावस्ती निवासी आरोपी गिरफ्तार !

SHARE:

आजमगढ़। 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में श्रावस्ती निवासी आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज, आजमगढ़। थाना महराजगंज पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में प्रकाश में आए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी को परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास से गिरफ्तार किया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को महराजगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत के आधार पर थाना महराजगंज में मुकदमा अपराध संख्या 221/26 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) और 87 में अभियोग पंजीकृत किया गया था

विवेचना के दौरान सामने आया दूसरे आरोपी का नाम

पुलिस की जांच के दौरान शुरुआती तौर पर नामजद अमित प्रजापति की नामजदगी गलत पाई गई, जबकि विवेचना में पवन कुमार पुत्र चिंता राम, निवासी छोटकी भैसहीं, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।

अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में 13 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक सुभाष सिंह ने कांस्टेबल धीरज यादव के साथ आरोपी पवन कुमार को परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास से सुबह करीब 11:50 बजे गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार, आरोपी संबंधित मुकदमे में वांछित था। प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई