best news portal development company in india

लिपिकीय/मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण कोई भी मतदाता मतदान से नहीं होगा वंचित

SHARE:

लिपिकीय/मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण कोई भी मतदाता मतदान से नहीं होगा वंचित

आजमगढ़ 22 अक्टूबर 2026/ अपर जिलाधिकारी (मु/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया कि विधान परिषद के खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की नामावली में कतिपय मतदाता के नाम अथवा संबंधी के नाम त्रुटिपूर्ण होने की शिकायतें प्राप्त हुई है।

पीठासीन अधिकारियों को यह निर्देशित किया जाता है कि लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण किसी भी मतदाता को मतदान से बंचित नहीं किया जायेगा। शिकायतों के लिए जनपद स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन नं0-05462 246398, 05462 297551, 05462 297558 एवं 9454417172 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिसपर मतदाता की इस प्रकार की शिकायत आने पर तत्काल

संज्ञान लेते हुए उनका तत्काल निस्तारण किया जायेगा। अतएव उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय ।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई