किशुनदासपुर के गांधी इंटर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जांचकर दिए आवश्यक निर्देश

आजमगढ़। UP PET परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को किशुनदासपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।








