best news portal development company in india

फूलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शरद पूर्णिमा कार्यक्रम संपन्न !

SHARE:

सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम में गीत, कहानी, कविता और अंत्याक्षरी के साथ शरद पूर्णिमा के महत्व पर हुई चर्चा

फूलपुर, आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं संभ्रान्त नागरिकों की उपस्थिति में शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के अंतर्गत गीत, कहानी, बोध कथा, अमृत वचन, कविता और अंत्याक्षरी सहित समाज के विविध ज्वलंत पहलुओं पर उपस्थित लोगों द्वारा विचार-विमर्श भी किया गया।

नगर कार्यवाह श्री शैलेंद्र जी ने मंचस्थ माननीय नगर संघचालक अरविन्द कुमार एवं मुख्य वक्ता डॉ. उत्कर्ष आर्य, राजकीय चिकित्सा अधिकारी, उत्तर प्रदेश का परिचय कराकर विचार व्यक्त करने का आग्रह किया।

मुख्य वक्ता ने शरद पूर्णिमा के महत्व पर शास्त्रसम्मत एवं चिकित्सा विज्ञान आधारित दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने एवं उसके सेवन के आयुर्वेदिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोग प्रतिरोधी औषधियों के समसामयिक प्रयोग तथा ऋतुचर्या के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन किया।

संघ की प्रार्थना के पश्चात चंद्रमा के प्रकाश में तैयार खीर का प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राम अशीष बरनवाल, सभासद आशीष कुमार गुप्त, राजेश कुमार (चुट्टुर) मोदनवाल, अधिवक्ता हरिश्चंद्र बरनवाल, ताराचंद बरनवाल, यश मोदनवाल, डॉ. अमरेश बरनवाल, डॉ. राजेंद्र मुनि जी, अलंकृत आर्य, रामकृष्ण राय आचार्य, अभय सिंह (लालू), सुनील (काली) जायसवाल, अमरनाथ बरनवाल, सुमित अग्रहरि, अशोक भारती, कमल जायसवाल, अतुल जायसवाल, अनिल गुप्त, अमरनाथ बरनवाल, अनिल अग्रहरि, जगदीश शर्मा, ऋषि बरनवाल, अशोक बरनवाल, शिव आसरे यादव, कैलाश रावत, मुख्य शिक्षक प्रशांत जी एवं विस्तारक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई