best news portal development company in india

आजमगढ़ में 3 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह !

SHARE:

333 जोड़ों का कराया जाएगा सामूहिक विवाह, इच्छुक पात्र परिवार 27 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के पात्र परिवारों की पुत्रियों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शासन द्वारा जनपद आजमगढ़ के लिए निर्धारित संशोधित लक्ष्य 1,588 के सापेक्ष अब तक 1,255 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है शेष 333 जोड़ों का सामूहिक विवाह 3 नवंबर को कराया जाएगा उपलब्ध आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र जोड़ों का सत्यापन एवं आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के इच्छुक व्यक्ति 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं योजना का लाभ प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विकास खंडों एवं नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पोर्टल पर किए गए आवेदन पत्रों का सघन सत्यापन कराया जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विवाह पूर्व में संपन्न न हुआ हो तथा आवेदन पत्र में कन्या का बैंक खाता संख्या उपलब्ध हो।

सत्यापन के उपरांत पात्र जोड़ों की सूची एवं आवश्यक अभिलेख निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा योजना का लाभ अधिकाधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र एवं जरूरतमंद परिवार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से लाभान्वित हो सकें। साथ ही योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

समारोह के आयोजन के लिए सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, आजमगढ़ का मैदान आरक्षित किया गया है।

जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त पात्र परिवारों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित पोर्टल पर आवेदन/पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं तथा संबंधित विकास खंड, नगर पालिका परिषद अथवा नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक अभिलेख एवं सत्यापन की कार्यवाही समय से पूर्ण कराएं जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करते हुए गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया जाए।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई