best news portal development company in india

सत्ता के स्वार्थ में वैश्विक मंचों पर भारत की छवि बिगाड़ने का प्रयास: सीएम योगी

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी राजनीतिक ताकतों पर साधा निशाना, कहा— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि सत्ता के स्वार्थ में कुछ राजनीतिक ताकतें वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात साझा करते हुए कहा कि नए भारत में नीति निर्माण के केंद्र में आम जनता है। गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है और अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार बन रहा है।

लोकतांत्रिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतें देश को अस्थिरता और अलगाववाद की ओर धकेलने का प्रयास कर रही हैं। वहीं, भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने जनभागीदारी आधारित विकास को जनआंदोलन का स्वरूप देने की बात कही। मुख्यमंत्री के अनुसार, सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि के क्षेत्र में नई संभावनाएं साकार हो रही हैं।

विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी कृषि क्षमता, औद्योगिक विस्तार, आधुनिक बुनियादी ढांचे और युवा शक्ति के दम पर विकास की गति बढ़ा रहा है। कृषि से लेकर विनिर्माण और निवेश से रोजगार सृजन तक प्रदेश की प्रगति विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना, राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखना और विकास की गति को निरंतर जारी रखना है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश की प्रगति का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई