best news portal development company in india

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आयुष्मान पोर्टल को Go-Live करने की मंजूरी !

SHARE:

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आयुष्मान पोर्टल को Go-Live करने की मंजूरी

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विकसित नवीन पोर्टल को Go-Live करने की सहमति प्रदान की है सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना निदेशक विशाल सिंह की अध्यक्षता में पोर्टल संचालन को लेकर प्रशिक्षण एवं विस्तृत चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान स्टेट हेल्थ एजेंसी के अधिकारियों ने पोर्टल की कार्यप्रणाली का प्रस्तुतिकरण किया। लाइव डेमो के माध्यम से पत्रकारों के आवेदन, सत्यापन, आयुष्मान कार्ड जारी करने और कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण में मुख्यालय और प्रदेश के सभी जिला सूचना कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

एक सप्ताह में विवरण अपलोड करने के निर्देश

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पोर्टल को सरल और सुगम बनाया गया है, ताकि मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिजनों को योजना का लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों के आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनकी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर विवरण अपलोड किया जाए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना मुख्यालय को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि आगे की कार्रवाई तेजी से पूरी की जा सके। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरतने को कहा गया बैठक में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह, अमित कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई