मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न दी गई आवश्यक जानकारी!

SHARE:

आपसी भाईचारा के साथ मनाएं कोई आयोजन तो नहीं होगी कोई दिक्कत….

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली परिसर में गुरुवार को प्रभारी थानाध्यक्ष के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें (प्रभारी)उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद ने कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों से आए हुए धार्मिक कार्यक्रम के आयोजकों जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से मोहर्रम पूर्व में होने वाले कार्यक्रमों एवं ताजिया जुलूस में होनी वाली समस्याओं को बारी बारी से जाना एवं मौके पर उपस्थित सभी ताजिया आयोजकों को निर्देशित किया कि आपस में ताल मेल बना कर त्यौहार को शांति पूर्वक रूप से मनाएं व ताजिया का जुलूस पहले से ही तय रास्तों से ही लेकर जाए, शांति समिति की बैठक में उपस्थित अवर अभियंता जेई देवेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत आपूर्ति नियम अनुसार निर्बाध रूप से जारी रहेगी साथी जहां कहीं भी रास्ते में विद्युत तार पोल किसी आयोजन आवागमन में अवरोध उत्पन्न कर रहे हो हमें सूचित करें आप सभी कि सहायता की जाएगी, इस मौके पर उपनिरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी, रज्जन द्विवेदी,अजय सिंह,अनुराग कुमार पांडे, उमाशंकर एवं ग्राम प्रधान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई