नीम के पेड़ से लटकी मिली युगल प्रेमी की लाश, मुंबई से 20 दिन पहले युवती लापता हुई थी!

SHARE:

20 दिन पहले मुंबई से युवती लापता हुई थी, जिसके संबंध में वहां पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था…

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बठा चक बठा   गांव में नीम के पेड़ से सोमवार को सुबह युवक और युवती की  एक ही रस्सी से अगल-बगल लटकी लाश मिलने से सनसनी  फ़ैल गई  ग्रामीणों ने सुबह खेत गए तो देखा ,सूचना के बाद मौके पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल , सीओ सदर  पहुंचे।

जानकारी मिली कि दोनों युवक और युवती पंदहा गाव थाना मेंहनगर के निवासी हैं। युवती मुंबई से जून 2025 को लापता हो गई थी। जिसके संबंध में वहां पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। मामले में विवेचना चल ही रही थी कि तभी युवक के साथ युवती की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई चर्चा का विषय बना।

मृतक युवक की पहचान घनश्याम यादव 26 वर्ष पुत्र स्व राजाराम निवासी पंदहा थाना मेहनगर व

मृत युवती की पहचान नंदनी यादव 19 वर्ष पुत्री स्वर्गीय छोटेलाल निवासी कोठवा जौनपुर की रहने वाली के रूप में हुआ हैअपने ननिहाल   पंदहा गाव थाना मेहनगर हुबराज यादव के घर पर रहती थी। दोनों प्रेमी प्रेमिका काफी दिनों से प्रेम संबंध था लड़की की मां के मुताबिक 1 वर्ष पूर्व भी लड़का मेरी पुत्री को लेकर भाग गया था इसके बाद मैं थाना मेहनगर में तहरीर थी लेकिन बाद में हम दोनों के बीच सुलह समझौता हो गया था फिर जून महीने में घनश्याम मुंबई से मेरी पुत्री को लेकर भाग गया और कहां रह रहा था लेकर मुझे पता नहीं था आज सुबह दोनों का शव घर से कुछ दूरी पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बाठा चक बाठा मे पेड से लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस, मेहनगर पुलिस सीओ सदर, फॉरेंसिक टीम और एसपी सिटी भी मौक़े पर पहुंचें और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई