सरायमीर में खडे ट्रक से टकराई बाइक, फूलपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत दो घायल!

SHARE:

पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेजो…

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पुजारीगंज हनुमान मंदिर के पास खड़ी ट्रक से बाईक की टक्कर होने से बाईक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, एक सात वर्षीय बच्ची के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया,

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 7:45 बजे के करीब सरायमीर की तरफ से फूलपुर की तरफ़ बाईक से जा रहे मोहम्मद इरशाद पुत्र मोहम्मद मुस्तफ़ा उम्र 53 वर्ष, इमरान अहमद पुत्र वकील अहमद उम्र 40 वर्ष, हानियाँ पुत्री इसरार अहमद उम्र सात वर्ष सभी निवासी नगर पंचायत फूलपुर वार्ड 8, पुजारीगंज हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे कि वहां पहले से खराब पड़ी ट्रक खड़ी थी उसके बगल से निकलते वक्त सामने से किसी कार की लाइट आंखों पर पड़ने के कारण बाइक चला रहे मोहम्मद इरशाद सामने खड़े ट्रक को नहीं देख पाए और ट्रक में पीछे से जाकर भीड़ गए, उसी बाईक पर सवार इमरान व हानियाँ भी छटक कर दूर जाकर गिरे, सर में गंभीर चोट लगने के कारण बाईक चला रहे मोहम्मद इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई, और बाइक पर पीछे बैठे इमरान व हानियां गंभीर रूप से घायल हो गए जहां फूलपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा,

सूचना पर फूलपुर व सरायमीर थाना की मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की समीक्षा किया व सरायमीर थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, दुर्घटना के संबंध में ट्रक व चालक के खिलाफ मृतक के भाई अल्ताफ अहमद ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मौके पर खड़ी ट्रक द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटना हुई जिसमें उनके भाई की मौत व दो रिस्तेदार गंभीर रूप से घायल हुए, दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया व जांच पड़ताल में जुट गई।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई