best news portal development company in india

फूलपुर में विभाजन विभीषिका दिवस पर निकाला गया मौन जुलूस!

SHARE:

वक्ताओ ने विभाषिका के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार… 

फूलपुर आजमगढ़। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के लालगंज जिला अध्यक्ष विनोद राय की अध्यक्षता में फूलपुर में विभाजन विभीषिका मौन जुलूस निकाला गया व संगोष्ठी आयोजित किया गया,आजादी प्राप्ति के पूर्व हुए देश के दो टुकड़ों में हुए बंटवारे के कारण हजारों लोगों ने अपनी जाने गवाई, विस्थापन झेला, परिवार छूटे व असहनीय पीड़ा से गुजरे उसी की याद में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा लालगंज इकाई के नेतृत्व में पूर्व मंत्री उपेंद्र सिंह की उपस्थिति में विभाजन की विभीषिका का मौन जुलूस फूलपुर ब्लॉक सभागार से निकलकर तहसील मुख्यालय होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा जहां वक्ताओं ने सत्ता के लोभीयों के कारण धार्मिक आधार पर देश के बंटवारे को लेकर उस पीड़ा को प्रदर्शित किया,

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेन्द्र सिंह ने कहा कि अंग्रेजों की कुटिल चाल के कारण अखण्ड भारत का विभाजन आज ही के दिन 14 अगस्त 1947 को हुआ था । जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस रही है, आज उसी का परिणाम है ,जो सीमा पर कत्ले आम हो रहा है,कार्यक्रम के संयोजन भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हनुमन्त सिंह के द्वारा किया गया, संचालन आशुतोष राय ने किया,

इस अवसर पर अशोक सिंह ,सुनील सिंह ,दुर्गेश सिंह ,अंजना सिंह,नरेन्द्र सिंह ,संतोष पांडेय ,राम मनि यादव ,चन्द्र जीत तिवारी,कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, बद्री प्रसाद निषाद,मनीष सिंह बंटी,अमर नाथ यादव , नागेन्द्र यादव, रत्नेश बिन्द, मनोज यादव, कुसुम बुद्ध, दिलीप सिंह बघेल,आशीष कुमार, दुर्गेश अग्रहरी सहित आजमगढ़, लालगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल रहे।

 

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई