जंगल में शौच करने गई महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट, पुलिस मामले की कर रही जाँच!

SHARE:

जंगल में लूटपाट, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल….

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के रामपुर खालिस गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि शौच के लिए जंगल गई महिला को अज्ञात बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके जेवरात लूट लिए।

पीड़िता मनुगीता पत्नी संदीप ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे जब वह घर से पश्चिम दिशा में जंगल की ओर गई थी, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने पीछे से उसका मुंह दबाया और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी बीच चोरों ने उसके कान का झुमका, नाक की कील और पायल उतार ली। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके पैर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए।

होश में आने के बाद पीड़िता ने मित्तूपुर पुलिस चौकी में थानाध्यक्ष के नाम प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि अब तक पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

इस मामले में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है। वहीं स्थानीय स्तर पर कुछ लोग घटना को लूट बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई