मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सरायमीर में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

श्रद्धांजलि सभा, नेताओं श्रद्धा सुमन अर्पित किया….

आजमगढ़। जिले के सरायमीर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा के स्थानीय नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने नम आंखों से ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, विचारों तथा समाजवादी मूल्यों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीब, किसानों और वंचितों की आवाज को बुलंद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने और समाजवादी पार्टी तथा प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई