कैश वैन सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली एक की मौत एक घायल!

SHARE:

फूलपुर में बैंक सुरक्षा गार्ड की लापरवाही से युवक की मौत, घटना के बाद मचा हड़कंप, बंदूक सहित आरोपी गार्ड अजय गिरफ्तार ….

फूलपुर (आजमगढ़)। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य कस्बा स्थित यूनियन बैंक के सामने बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बैंक सुरक्षा गार्ड की गंभीर लापरवाही के चलते चली गोली से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा – बुधवार शाम करीब 3 बजे यूनियन बैंक शाखा के बाहर नगर पंचायत कार्यालय के पास एटीएम कैश वैन के दो सुरक्षा गार्ड सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार गार्ड से टकरा गया। टक्कर लगते ही गार्ड लड़खड़ाकर सड़क पर गिर पड़ा और उसके हाथ से राइफल छूटकर गिर गई। राइफल गिरते ही अचानक गोली चल गई, जो सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को जा लगी।

गोली लगने से संजय चौहान (27) पुत्र राम सजन (सजनू राम) निवासी बैसाडीह और लवकुश चौहान (38) पुत्र स्व. जय नाथ चौहान (दोनों चचेरे भाई ) निवासी बैसाडीह कटैया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों यूनियन बैंक में खाता खुलवाने अपने परिवारीजनों के साथ आए थे और बैंक के सामने स्थित जन सेवा केंद्र के पास खड़े थे। अस्पताल ले जाते समय हुई मौत स्थानीय लोगों और पहुंची पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही संजय चौहान ने दम तोड़ दिया, जबकि लवकुश चौहान का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद पैदा हुआ हड़कंप – गार्ड फरार दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके से बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है, जबकि गोली चलने के बाद कैश वैन के दोनों सुरक्षा गार्ड मौके से फरार हो गए।पुलिस उनकी तलाश में जुटी और आरोपी गार्ड अजय को बंदूक सहित गिरफ्तार करते हुए, मामले की जांच कर रही है। फूलपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लापरवाही से हुई गोली चलने की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई