अतरौलिया में दो सड़क हादसे, दोनों गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

SHARE:

दोनों हादसों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और रफ्तार नियंत्रण को लेकर चिंता बढ़ा दी है…..

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 8 बजे दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय अमर शहीद राजा जलाल सिंह सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति नाज़ुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहला हादसा छितौनी बाजार के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पूरवा गांव निवासी गोरखनाथ माली (52) किसी काम से छितौनी गए थे, तभी एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गोरखनाथ को स्थानीय लोगों की मदद से सौ शैय्या अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर में गहरी चोट (हेड इंजरी) की पुष्टि की और तत्काल रेफर कर दिया।

स्थानीय निवासी गणेश दत्त दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

दूसरी घटना सुक्खीपुर गांव के पास हुई। मोहम्मद अकरम, निवासी भदेवा मदियापार, अतरौलिया बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उनके चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें भी स्थानीय लोगों ने सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल के डॉक्टर डॉ. अली हसन ने बताया कि शाम लगभग एक ही समय पर सड़क दुर्घटना के दोनों मामले आए थे। “पहले मरीज मोहम्मद अकरम के चेहरे पर गंभीर चोटें हैं, जबकि दूसरे मरीज गोरखनाथ को सिर में गंभीर चोट लगी है। दोनों की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है,” डॉक्टर ने बताया। दोनों हादसों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और रफ्तार नियंत्रण को लेकर चिंता बढ़ा दी है

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई