मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ “खादी महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब!

SHARE:

“राम दूल्हा बने ससुराल में” गीत पर झूमे दर्शक…..

आजमगढ़। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, आजमगढ़ द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी (खादी महोत्सव) का भव्य शुभारम्भ मंगलवार को हुआ। मंगलवार रात्रि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर उद्यमियों से उनके उत्पादों की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चरखा चलाकर सूत काता और खादी को सांकेतिक रूप से प्रोत्साहित किया। शाम 6 बजे से आरम्भ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरिहरपुर घराने के बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली। बुधवार रात्रि गोरखपुर से आईं लोकगायिका श्रीमती इन्दु गुप्ता ने “राम दूल्हा बने ससुराल में” सहित कई लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।प्रदर्शनी में दिनांक 16.12.2025 को विभिन्न स्टालों पर लगभग 6 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई, जिसमें ऊनी वस्त्रों की बिक्री सर्वाधिक रही। आयोजकों के अनुसार खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति ने बताया कि दिनांक 18.12.2025 को प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी होंगे। सायंकाल 6 बजे से हरिहरपुर संगीत घराना द्वारा सूफी संगीत एवं ग़ज़ल की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं सुबह 10 बजे से किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर परिक्षेत्रीय/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीदारी करें, जिससे स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित हों।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई