बढ़ती ठंड के मद्देनज़र देर रात प्रशासन का निरीक्षण, रैन बसेरे व अलाव की व्यवस्था दुरुस्त!

SHARE:

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे…..

आजमगढ़, 20 दिसंबर।जिलाधिकारी के निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए जनपद में देर रात्रि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने रैन बसेरों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अलाव स्थलों एवं गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर अलाव जलते हुए पाए गए तथा रैन बसेरों में ठहरने, रजाई-गद्दा, स्वच्छ पानी एवं हीटर जैसी मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक मिलीं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ प्रियंका सिंह ने कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। वहीं, बड़ादेव स्थित जिला महिला अस्पताल के रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। उप जिलाधिकारी सदर ने कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित रैन बसेरा एवं रोडवेज परिसर का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी सगड़ी द्वारा अजमतगढ़ रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया, जहां दो लोग ठहरे पाए गए और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध मिलीं।

उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज ने नगर पंचायत मार्टिनगंज के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्टिनगंज बाजार व बेलवाना क्षेत्र में अलाव जलते हुए पाए गए।

उप जिलाधिकारी मेहनगर ने नगर पंचायत मेहनगर की गौशाला एवं पुलिस बूथ का निरीक्षण किया, जहां अलाव की व्यवस्था सक्रिय मिली। बस स्टैंड पर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी किया गया।

उप जिलाधिकारी फूलपुर ने नगर पंचायत फूलपुर के रैन बसेरे का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं सुचारू पाई गईं। उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर द्वारा 100 सैया अस्पताल अतरौलिया एवं बुढ़नपुर रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया, दोनों स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं।

उप जिलाधिकारी निजामाबाद ने नगर पंचायत सरायमीर के रैन बसेरे का निरीक्षण करने के साथ रेलवे स्टेशन व कस्बे में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। वहीं, उप जिलाधिकारी लालगंज द्वारा लालगंज स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया, जहां रजाई-गद्दा, ताजा पानी व अलाव की उचित व्यवस्था पाई गई, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई