best news portal development company in india

आजमगढ़ में 9 मार्च को महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रियंका मौर्या करेंगी सुनवाई!

SHARE:

आजमगढ़ पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस/पुलिस लाइन में होगी महिला जन सुनवाई, मोबाइल नंबर 6393397509 जारी …

आजमगढ़, 05 मार्च। जनपद की महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 9 मार्च को महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में यह जनसुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस/पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न सहित महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। जनपद की सभी महिलाएं अपनी शिकायतों और समस्याओं के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ से संपर्क कर जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं।

पूर्व आयोजित कार्यक्रम का फाइल फोटो
पूर्व आयोजित कार्यक्रम का फाइल फोटो

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक महिलाएं वन स्टॉप सेंटर, आजमगढ़ की केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती सरिता पाल के मोबाइल नंबर 6393397509 पर संपर्क कर सकती हैं।इसके अलावा सदस्या द्वारा उसी दिन अपराह्न 3 बजे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, 4 बजे सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण तथा शाम 5 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया जाएगा।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई