best news portal development company in india

मुबारकपुर में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, बुनकर विपणन केंद्र की 133 दुकानें बंद मिलने पर नाराजगी!

SHARE:

मुबारकपुर की साड़ियां बनारसी साड़ियों के नाम से देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं……

आजमगढ़, 28 मार्च 2026। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को थाना मुबारकपुर क्षेत्र के मुहल्ला कटरा स्थित रेशमी नगरी में हथकरघा व पावरलूम इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने करघों पर बन रही साड़ियों की गुणवत्ता परखने के साथ ही वहां कार्यरत मजदूरों से उनकी मजदूरी और कार्य परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुबारकपुर की साड़ियां बनारसी साड़ियों के नाम से देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं और यहां के बुनकरों ने इस परंपरा को जीवित रखा है। उन्होंने साड़ी कारोबारियों से बातचीत कर उत्पादों की कीमत, आयात-निर्यात और बाजार की स्थिति पर भी चर्चा की।

इसके बाद जिलाधिकारी ने मुबारकपुर थाने के पास स्थित बुनकर विपणन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी 133 दुकानें बंद मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से विपणन केंद्र की स्थापना की गई थी, उसका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। साथ ही प्रमुख सचिव, हथकरघा विभाग को पत्र भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और पात्र बुनकरों व व्यापारियों को दुकानों का आवंटन सुनिश्चित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुबारकपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई