best news portal development company in india

आर्केस्ट्रा डांस वायरल वीडियो में अवैध तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार!

SHARE:

आरोपी के पास से .315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज…..

आजमगढ़, 31 मार्च 2026: जनपद के थाना जीयनपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध असलहा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध असलहों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।

👉 पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल को सूचना मिली थी कि वायरल वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक रिशु पुत्र चन्द्रभान निवासी हरैया, थाना जीयनपुर, मनिकाडीह क्षेत्र के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहरीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर देर रात करीब 12:45 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा 100 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा संख्या 152/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

👉 पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे तक सीमित है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।

👉 इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल के साथ कांस्टेबल ललित नारायण सिंह और अभय प्रताप सिंह शामिल रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई