बस और ट्रक के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार…
रिपोर्ट….रियाजुल हक़
जौनपुर । जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमऊ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर की ओर आ रही रोडवेज बस (UP70 FT 0448) ने आगे चल रहे ट्रक (BR28 GB 7515) को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद तेज रफ्तार बस सामने से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायल छात्र की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है, जो टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बताया जा रहा है कि शिवम घटना के समय परीक्षा देने जा रहा था। उसके भाई रामशंकर यादव के अनुसार, शिवम घर से परीक्षा के लिए निकला था, तभी कुलहनमऊ तिराहे के पास यह हादसा हो गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद रोडवेज बस और ट्रक के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बक्सा थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया।
हल्का प्रभारी राम मिलन तिवारी ने बताया कि बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी









