best news portal development company in india

आजमगढ़ में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, नगदी व ताश बरामद

SHARE:

अठवरिया मैदान से कटरा मुहल्ला निवासी तीन गिरफ्तार….

आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8340 रुपये नगद (मालफड़) और ताश के 54 पत्ते बरामद किए गए हैं।

👉पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने अठवरिया मैदान स्थित शिव मंदिर के पास छापेमारी की। मौके पर तीन लोग जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

👉 गिरफ्तार आरोपियों में मो. सलीम (28), सुधांशु कन्नौजिया (18) और सलमान (24) शामिल हैं, जो सभी कटरा मोहल्ले के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जुआ खेलने की बात स्वीकार की है, हालांकि उन्होंने अपना पक्ष न्यायालय में रखने की बात कही है।

👉 इस मामले में कोतवाली थाने पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई