best news portal development company in india

चैत्र नवरात्रि पर आजमगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 का व्यापक अभियान, 1700 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक!

SHARE:

जागरूकता अभियान से जुड़ रहे लोग…..

आजमगढ़, 12 अप्रैल 2026। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद आजमगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल का नेतृत्व रहा।

अभियान के तहत जिले के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों, मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों और कॉलेजों में कुल 40 जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 1710 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, संबंधित कानूनों, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 1208 पंपलेट वितरित कर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 112 के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसी क्रम में एंटी रोमियो स्क्वाड ने मंदिरों, बाजारों, चौराहों, मॉल और पार्क सहित 56 भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1342 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें से 713 को चेतावनी या नोटिस देकर भविष्य में अनुचित गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर 1293 वाहनों की भी चेकिंग की गई, जिसमें स्टंटबाजी करने वाले 14 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई