best news portal development company in india

लखनऊ में भीषण आग से 100 से ज्यादा झुग्गियां खाक, मची अफरा-तफरी!

SHARE:

लखनऊ में भीषण आग से बेघर हुए लोगो के जीवनयापन की विकराल समस्या……

लखनऊ। राजधानी के विकास नगर क्षेत्र में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 100 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा, बताया जा रहा है कि झुग्गियों में रखे घरेलू गैस सिलेंडरों के फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जबकि आसमान में उठते धुएं के गुबार ने लोगों में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने इतनी भयावह आग पहले कभी नहीं देखी।

घटना के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। एक युवक ने दावा किया है कि उसके चार बच्चों की आग में जलकर मौत हो गई, हालांकि पुलिस ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आग की चपेट में आने से कई परिवारों का लाखों रुपये का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेश के डिप्टी सीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

आग में सबकुछ गंवा चुके लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है, हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई