महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर रहेगा विशेष फोकस
फूलपुर। फूलपुर थाने में नवागत कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आम जनता में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाएगा।
कोतवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे, साथ ही पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम भी बेहतर बनाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाएगा और उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। आम जनता के साथ बेहतर संबंध स्थापित कर पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।








