best news portal development company in india

पश्चिम एशिया संकट का असर: देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, आम आदमी पर बढ़ा बोझ

SHARE:

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें आज से लागू…..

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के बीच शुक्रवार सुबह से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों द्वारा लागू नई दरों के अनुसार राजधानी नई दिल्ली समेत कई महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये से अधिक बढ़ गए हैं।

नई दरों के तहत पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत करीब 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दामों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, समुद्री आपूर्ति मार्गों पर तनाव और रुपये की कमजोरी को इस मूल्यवृद्धि का प्रमुख कारण माना जा रहा है। तेल कंपनियों ने गुरुवार देर रात पेट्रोल पंप संचालकों को नई कीमतों की सूचना ई-मेल के जरिए भेजी, जिसके बाद शुक्रवार सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गईं।

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते तेल विपणन कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है, जिसका असर खुदरा कीमतों पर पड़ा है।

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन की कीमत बढ़ने से परिवहन लागत में इजाफा होगा, जिसका असर खाद्य पदार्थों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं और सार्वजनिक परिवहन किराए पर भी पड़ सकता है। सबसे अधिक असर रोजाना यात्रा करने वाले कर्मचारियों, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और छोटे व्यापारियों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

उधर विपक्षी दलों ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कई राजनीतिक दलों ने पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स में राहत देने की मांग उठाई है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई