best news portal development company in india

बड़े मंगल पर भटौली इब्राहिमपुर में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

SHARE:

बड़े मंगल पर भटौली इब्राहिमपुर में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आजमगढ़। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर सगड़ी क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत भटौली इब्राहिमपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अनूठा आयोजन देखने को मिला। स्थानीय युवाओं और नवयुवक मंगल दल के सहयोग से आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन और जलपान की विशेष व्यवस्था की थी। गांव के युवाओं ने सेवा भाव के साथ राहगीरों, यात्रियों और दूर-दराज से पहुंचे लोगों को भी प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों, साधु-संतों और विभिन्न वर्गों के लोगों की बड़ी भागीदारी रही।

भंडारे में सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह तथा सीडब्ल्यूसी बेंच के मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह भी पहुंचे। उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन समिति और युवाओं की सराहना की। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन के सफल संचालन में गांव के अनेक युवाओं और ग्रामवासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रामीणों के अनुसार, यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का केंद्र रहा बल्कि सामाजिक समरसता और जनसेवा का भी संदेश देता नजर आया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई