best news portal development company in india

जहानगंज पुलिस की फौरन कार्रवाई, धारा 292 BNS में मुकदमा दर्ज, ASP मधुबन कुमार सिंह बोले- अराजकता बर्दाश्त नहीं

SHARE:

जहानगंज पुलिस की फौरन कार्रवाई, धारा 292 BNS में मुकदमा दर्ज, ASP मधुबन कुमार सिंह बोले- अराजकता बर्दाश्त नहीं

आजमगढ़ के जहानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रपानपुर में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टैंकर चालक नशे की हालत में सड़क पर उपद्रव करने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि चक्रपानपुर में एक टैंकर चालक शराब के नशे में उपद्रव कर रहा था। सूचना मिलते ही जहानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 292 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और इस प्रकार की अराजक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई